ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी स्वदेश रवाना

Edited By Yaspal,Updated: 05 Sep, 2019 07:51 PM

pm modi leaves home after attending east economic forum

रूस के दूरवर्ती पूर्वी इलाके का ‘‘सार्थक'' दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए। दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम

नेशनल डेस्कः रूस के दूरवर्ती पूर्वी इलाके का ‘‘सार्थक'' दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए। दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस और भारत और निकट आएंगे।
PunjabKesari
मोदी ने 36 घंटे का दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद रूस। यह सफल दौरा रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत और रूस और नजदीक आएंगे। स्वागत- सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और रूस के लोगों का आभार।'' मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने रूस के इस सुदूर पूर्वी इलाके का दौरा किया।
PunjabKesari
उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता की जिस दौरान उन्होंने व्यापार एवं निवेश, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री संपर्क मार्ग में सहयोग और बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
PunjabKesari
दोनों पक्षों के बीच रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क मार्ग, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार सहित 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!