जनता कर्फ्यू और मिताली राज की तारीफ..जानें मन की बात में PM मोदी ने किया किस-किस का जिक्र

Edited By seema,Updated: 28 Mar, 2021 12:05 PM

pm modi mann ki baat

होली पर्व और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से मन की बात करेंगे। पीएम मोदी के  मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' का यह 75वां संस्करण है। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामले और त्योहारों के सीजन को...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहा कि दवाई के साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन करने के मंत्र को फॉलो करना जरूरी। मन की बात में कहा कि भारत माता की गोद में कई अनमोल रत्न पल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र रौशन हो हमारा इस भावना से काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ‘मन की बात’ को follow करने और इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। साल 2020 में लगाए जनता कर्फ्यू पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए यह अचरज बन गया था क्योंकि भारतवासियों ने इस दिन एकजुटता दिखाई थी। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण चल रा है। 100 साल ज्यादा उम्र के भी कई बुजुर्गों ने वैक्सीन ली है। कोरोना वॉरियर ने भी लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू के दौरान सराहनीय काम किया।

PunjabKesari

मन की बात Updates

  • कोरोना से लड़ाई का मंत्र भी जरुर याद रखिए -‘दवाई भी -  कड़ाई भी’  "सिर्फ मुझे बोलना है - ऐसा नहीं ! हमें जीना भी है, बोलना भी है, बताना भी है और लोगों को भी, ‘दवाई भी, कड़ाई भी’, इसके लिए, प्रतिबद्ध बनाते रहना है।
  • मुझे विशेष ख़ुशी इस बात से है, कि, बेटियां खेलों में, अपना एक नया मुकाम बना रही हैं। Professional Choice  के रूप में Sports एक पसंद बनकर उभर रहा है। दिल्ली में आयोजित shooting में ISSF World Cup में भारत शीर्ष स्थान पर रहा। Gold Medal की संख्या के मामले में भी भारत ने बाजी मारी। मिताली जी, हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई। दो दशकों से ज्यादा के career में मिताली राज जी ने हजारों-लाखों को प्रेरित किया है।  उनके कठोर परिश्रम और सफलता की कहानी, न सिर्फ महिला क्रिकेटरों, बल्कि, पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी एक प्रेरणा है।
    PunjabKesari
  • Bee farming, देश में शहद क्रांति या sweet revolution का आधार बना रही है। बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं, innovation कर रहे हैं।
  • Agriculture sector में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए, परंपरागत कृषि के साथ ही, नए विकल्पों को, नए-नए innovations को, अपनाना भी, उतना ही जरूरी है।
  • इसी महीने जापान में आई विकराल सुनामी को 10 वर्ष हो रहे हैं। इस सुनामी में हजारों लोगों की जान चली गई थी। ऐसी एक सुनामी भारत में 2004 में आई थी।" सुनामी के दौरान हमने अपने light house में काम करने वाले, हमारे, 14 कर्मचारियों को खो दिया था, अंडमान निकोबार में और तमिलनाडु में Light House पर वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
  • "वैसे, Light Houses की बात चल रही है तो मैं एक Unique Light House के बारे में भी आपको बताना चाहूंगा।  ये Light house गुजरात के सुरेन्द्र नगर जिले में जिन्झुवाड़ा नाम के एक  स्थान में है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत में भी 71 (Seventy One) Light Houses Identify किए गए हैं। चेन्नई light house, दुनिया के उन चुनिन्दा light house में से एक है, जिनमें Elevator मौजूद है। यही नहीं, भारत का ये इकलौता light house है, जो शहर की सीमा के अन्दर स्थित है।

PunjabKesari

पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का यह 75वां संस्करण है।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!