कांग्रेस की ‘जन आक्रोश’ रैली में छाए रहे पीएम मोदी, 52 बार लिया गया उनका नाम

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Apr, 2018 04:30 PM

pm modi mentioned 52 times by seniormost congress leaders

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न मामलों में विफल, उनकी कार्यशैली और भाजपा को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश’ रैली में आज मोदी ही छाए रहे। राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तीनों नेताओं ने पार्टी...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न मामलों में विफल, उनकी कार्यशैली और भाजपा को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश’ रैली में आज मोदी ही छाए रहे। राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तीनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधन करते हुए करीब 52 बार पीएम मोदी का नाम लिया। 2019 में होने वाले आम चुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से मैदान तैयार कर रही है। आम चुनाव प्रचार का आज शंखनाद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के ऐतिहासिक राम लीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था जिसमें सिर्फ पीएम मोदी का ही जिक्र हुआ।
PunjabKesari
राहुल ने 40 बार लिया मोदी का नाम
राहुल गांधी ने करीब 45 मिनट की स्पीच में 40 बार पीएम मोदी का नाम लिया। राहुल मोदी के चीन दौरे, डोकलाम, कर्नाटक चुनाव में मोदी की हार, नीरव मोदी पर पीएम की चुप्पी, राफेल सौदा से लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल और अमित शाह के बेटे की कंपनी पर तंज कसने के लिए राहुल का पूरा फोकस पीएम मोदी पर ही रहा। राहुल ने पूरे जोर देकर हर मुद्दे के लिए पीएम मोदी को ही जिम्मेदार ठहराया।
PunjabKesari
सोनिया-मनमोहन भी पीछे नहीं
राहुल के अलावा उनकी मां और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पीएम मोदी पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहीं। सोनिया गांधी ने अपनी स्पीच में करीब 7 बार मोदी का जिक्र किया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों, महिलाओं का उत्पीड़न और बच्चियों से रेप को लेकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संबोधन के दौरान करीब 5 बार पीएम मोदी का नाम लिया। मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर चार वर्ष पूर्व किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव लाने का समय आ गया है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!