चंद्रबाबू नायडू पर PM मोदी के तीखे वार, हां! आप सीनियर हैं पर धोखा देने में

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Feb, 2019 11:01 PM

pm modi mission south india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू की कटु आलोचना करते हुए कहा कि तेदेपा प्रमुख राज्य के विकास के वादों से ‘यू-टर्न’ लेकर सिर्फ राजग सरकार की योजनाओं की नकल का प्रयास कर रहे हैं।

गुंटूर (आंध्रप्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू की कटु आलोचना करते हुए कहा कि तेदेपा प्रमुख राज्य के विकास के वादों से ‘यू-टर्न’ लेकर सिर्फ राजग सरकार की योजनाओं की नकल का प्रयास कर रहे हैं। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने विशेष दर्जा के मुकाबले आंध्र प्रदेश को बहुत ज्यादा दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पैकेज को माना/स्वीकार भी किया लेकिन धन का समुचित प्रयोग करने में विफल रहने और राज्य का विकास नहीं कर पाने पर उन्होंने ‘यू-टर्न’ ले लिया। कांग्रेस-तेदेपा गठबंधन के लिए नायडू पर तंज करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव (एनटीआर) ने कांग्रेस के अहम से पीड़ित होकर आंध्र प्रदेश को ‘कांग्रेस मुक्त’ बनाने के लिए पार्टी का गठन किया था।
 

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

  • हां, नायडू मुझसे वरिष्ठ हैं, लेकिन सिर्फ चुनाव हारने, पाला बदलने और अपने ससुर (एनटी रामा राव) को धोखा देने में।
  • वह मुझे याद दिलाते रहते हैं कि वह वरिष्ठ हैं। इसमें कोई दो-राय नहीं है। चूंकि आप वरिष्ठ हैं, मैंने कभी आपका अपमान नहीं किया।
  • यहां तक कि नायडू आज जिसे गालियां दे रहे हैं, कल उसी को गले लगाने में भी वरिष्ठ हैं।
  • केन्द्र ने आंध्र प्रदेश को दिए गए धन के एक-एक पैसे का हिसाब मांगा है, इसलिए नायडू उनके खिलाफ हैं।
  • नायडू ने एनटीआर के पद-चिह्नों पर चलने का वादा किया है, क्या वह चल सके हैं? ‘‘(कांग्रेस के शासनकाल में) दिल्ली का अहम हमेशा राज्यों का अपमान करता था। इसलिए एनटीआर ने आंध्र प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का फैसला लिया था और तेदेपा का गठन किया।
  • नायडू के कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, जिस तेदेपा नेता को नामदारों के अहम का विरोध करना चाहिए था और उसे चकनाचूर करना चाहिए था, वह उनके साथ हाथ मिला रहे हैं।
  • इस चौकीदार ने उनकी नींद खराब कर दी है.... आंध्र प्रदेश को दिए हर पैसे का हिसाब चाहता है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अमरावती के पुन:विकास का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अब अपने विकास में जुटे हुए हैं।
  • नायडू गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू करने के स्थान पर राजग सरकार की योजनाओं को अपना बताते रहे हैं।
  • देश को स्वच्छ ऊर्जा मुहैया कराने के संबंध में मोदी ने कहा कि 60 साल में जहां सिर्फ 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिये गए थे तो वहीं राजग सरकार ने सिर्फ चार साल में 13 करोड़ कनेक्शन दिए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दो पेट्रोलियम और गैस परियोजनाएं देश को समर्पित कीं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!