सवा घंटे के भाषण में 9 सवाल, पढ़िए पीएम के टाउनहॉल स्पीच की कुछ बातें

Edited By ,Updated: 07 Aug, 2016 08:46 AM

pm modi mygov townhall interaction with citizens

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की जनता से सीधा संवाद किया। केंद्र सरकार के mygov.in के दो साल पूरे होने के मौके पर पहली बार टाउनहॉल का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की जनता से सीधा संवाद किया।  केंद्र सरकार के mygov.in के दो साल पूरे होने के मौके पर पहली बार टाउनहॉल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने गौ रक्षा के नाम पर फैलाई जा रही हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमें ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने गौ रक्षा के नाम पर दुकानें खोल रखी हैं। हमें गौ सेवकों और गौ रक्षकों के बीच अंतर समझना चाहिए।

70-80 प्रतिशत गौ रक्षक फर्जी हैं जो सुबह को गौ रक्षा का चोला पहन लेते हैं और रात को समाज विरोधी कार्यों में लिप्त रहते हैं। ऐसे लोगों पर मुझे गुस्सा आता है और राज्य सरकारों को ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए। गौ रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौ सेवा करनी है तो रास्तों पर प्लास्टिक फेंकना छोड़ दें और किसी गाय को प्लास्टिक खाने से रोकें। अगर कोई सड़क पर प्लास्टिक के लिफाफे फेंक रहा है तो उसे ऐसा करने से मना करें यह सबसे बड़ी गौ सेवा होगी।

मोदी के भाषण की बड़ी बातें-
1. लोकतंत्र में जनता की भागीदारी बढ़नी चाहिए। हमारे देश में जन भागीदारी वाला लोकतंत्र जरूरी है। जिम्मेदारी के प्रति लोगों की उदासीनता बढ़ी है।
2. तकनीकी से जन भागीदारी बढ़ी है। स्वच्छ भारत अभियान जन भागीदारी का उदाहरण है।
3. गुड गवर्नेंस पर जोर दिए बिना सामान्य आदमी के जीवन में बदलाव संभव नहीं है।
डेवलपमेंट और गुड गवर्नेंस में संतुलित संबंध रहना चाहिए, तभी लोगों को फायदा होगा। गुड गवर्नेंस में सहजता ज्यादा हो। ई-मंडी से किसानों को खूब फायदा हो रहा है।
गुड गवर्नेंस के लिए जिम्मेदारी बहुत अहम है जिसकी जिम्मेदारी है, उससे हिसाब मांगना चाहिए तभी सुधार होगा।
4. कई बार समस्याओं की जड़ में सरकार खुद होती है। सरकारों को अपने आप को बदलना होगा।
5. सामान्य नागरिक की शिकायत सुनने की उत्तम व्यवस्था हो और निर्धारित समयसीमा में उसकी समस्या का निपटारा होना चाहिए।
6. भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी. 7.5 फीसदी ग्रोथ पाना बड़ी कामयाबी. परिवार की तरह ही देश की व्यवस्था।
7. सोलर एनर्जी पर जोर दें तो ग्रोथ रेट बढ़ेगी, आयात घटेगा तो ग्रोथ रेट बढ़ेगी. 30 साल तक 8 फीसदी ग्रोथ रेट तो हम सबसे आगे निकल जाएंगे।
8. हेल्थ को लेकर सब दूसरों को सलाह देते हैं, ये सलाह खुद पर नहीं आजमाते, प्रेवेंटिव हेल्थ पर जोर देना होगा।
9. स्वच्छ भारत अभियान से बीमारी भागेगी। बच्चों में टीका लगवाने के प्रति उदासीनता, घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
10. हेल्थ इंश्योरेंस की नई योजना आएगी जिसमें हेल्थ एश्योरेंस पर भी जोर होगा।
11. बहुफसली खेती पर बल देने की कोशि‍श, परंपरागत खेती से बाहर निकलना होगा।
12. देश में शब्दों की राजनीति करने वालों की कमी नहीं।
13. स्मार्ट सिटी का अलग कंसेप्ट है। देश में गांव मरना नहीं चाहिए। आत्मा गांव की सुविधा शहर की होनी चाहिए। स्मार्ट सिटी प्लस योजना के तहत काम हो रहा है।
14. हैंडलूम डे पिछले साल से शुरू किया है। हैंडलूम से सेक्टर से बेरोजगारी दूर हो सकती है। 2 अक्तूबर को कुछ न कुछ खादी का जरूर खरीदिए। खादी फॉर नैशन, खादी फॉर फैशन।
15. विदेश नीति देशहित की नीति होती है. भारत के हितों की रक्षा होनी चाहिए. आर्थिक रूप से हर जगह फलें-फूलें.
16. आज हर देश एक-दूसरे से किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं। दुनिया में बसे भारतीयों की अपनी साख है। पूरे मन से देशवासियों के लिए जुड़ा रहता है।
17. पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया को हम अपनी विविधता और विरासत से आकर्षित कर सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!