यूपी-मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी (पढ़ें 5 मई की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 05 May, 2019 05:00 AM

pm modi on up madhya pradesh tour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के भदोही में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के सागर और ग्वालियर में...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के भदोही में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के सागर और ग्वालियर में चुनावी जनसभा करेंगे।
PunjabKesari
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ दौरे पर अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। शाह सोनीपत, पानीपत और यमुनानगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पंजाब के पठानकोट में आएंगे। यहां वह एक चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में जनसभा को संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार दिल्ली में चुनावी रोड शो करेंगी। यहां वह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से प्रत्याशी शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी। बता दें कि इस सीट पर दो राष्ट्रीय दलों के प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने हैं। सांसद मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस ने शीला दीक्षित पर दांव खेला है।
PunjabKesari
आज थप्पड़ कांड पर प्रेस वार्ता करेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज थप्पड़ मामले पर प्रेस कॉन्फ्रें करेंगे। बता दें कि शनिवार को राजधानी के मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों दलों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिए।
PunjabKesari
खेल
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
मुंबई इंडियस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
PunjabKesari
क्रिकेट : इंगलैंड बनाम पाकिस्तान (ट्वंटी-20)
फुटबाल : यू.ई.एफ.ए. यूरोपा लीग-2018/19
बैडमिंटन : एच.एस.बी.सी. बी.डब्ल्यू.एफ. वल्र्ड टूर-2019

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!