बिरसा मुंडा की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Nov, 2020 12:59 PM

pm modi pays tribute to birsa munda birth anniversary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी के आंदोलन मे उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। पीएम मोदी ने...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी के आंदोलन मे उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

PunjabKesari

बिरसा मुण्‍डा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन साल 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!