PM मोदी के नारे को सच करने के लिए लड़ूंगा: येदियुरप्पा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 May, 2018 05:50 PM

pm modi s slogan to fight for truth yeddyurappa

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येद्दियुरप्पा ने बुधवार को कांग्रेस और जनता दल (एस) के सभी असंतुष्ट नेताओं से भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया। येद्दियुरप्पा ने कुमारस्वामी सरकार के शपथ ग्रहण...

बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येद्दियुरप्पा ने बुधवार को कांग्रेस और जनता दल (एस) के सभी असंतुष्ट नेताओं से भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया। येद्दियुरप्पा ने कुमारस्वामी सरकार के शपथ ग्रहण का विरोध करते हुए ‘काला दिवस’ मना रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस और जनता दल (एस) को लक्षित करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त कर्नाटक बनाने के लिए भाजपा में शामिल हो जाइए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नारे को सच करने के लिए लड़ूंगा।

कांग्रेस को दूसरे स्थान पर धकेलकर जनता ने नकारा
येद्दियुरप्पा ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वे लौट जाएं, क्योंकि जनता ने चुनाव में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर धकेल कर उसे नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जब जनता ने उनकी पार्टी को खारिज कर दिया, तो उन्हें कर्नाटक की यात्रा करने का क्या अधिकार है? आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं से राज्यव्यापी बंद का आह्वान करते हुए येद्दियुरप्पा ने कहा कि कि दोनों दलों ने अनैतिक गठबंधन किए हैं और ये आखिरी बार नहीं है। ये लोग जनता से झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा अपना जनादेश खो चुकी है जबकि पार्टी चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

ईमानदारों को मंत्रिमंडल में नही दी जगह
येद्दियुरप्पा ने कुमारस्वामी को चुनौती दी कि वह मंत्रिमंडल का विस्तार करें, क्योंकि दोनों दलों के नेताओं में असंतोष है क्योंकि जिन लोगों ने पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य किए, उन्हें कोई पद नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने यह गठबंधन सिर्फ अपनी गलतियों और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए किया था लेकिन भाजपा जनता के साथ मिलकर आगामी दिनों में सब कुछ बेनकाब कर देगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!