'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में बोले PM मोदी, आपने आफत को अवसर में बदल दिया

Edited By Yaspal,Updated: 04 Jul, 2020 09:28 PM

pm modi said in seva hi sangathan program

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सेवा के मिशन में काम करते करते खतरा है पता था, फिर भी कार्यकर्ता...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के वास्ते भाजपा द्वारा किये गए राहत कार्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि यह सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ' है। ‘सेवा ही संगठन' की ऑनलाइन बैठक में सात राज्यों के भाजपा अध्यक्षों ने उनके राहत कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत कीं। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने आगाह किया कि कोविड-19 का खतरा बना हुआ है और त्योहार का मौसम शुरू होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और जागरुकता फैलाने को कहा। मोदी ने कहा कि जिस वक्त सभी लोग खुद को बचाने में व्यस्त हैं, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी के दौरान कल्याणकारी कार्य करने के लिए जोखिम ले रहे हैं और कुछ ने तो अपनी जान गंवा दी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि एक आफत आई, आपने उसे अवसर में में बदल दिया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा कर सकें। जिस पार्टी के सैकडों सांसद हों, हजारों एमएलए हों। फिर भी उस पार्टी का कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दे। सेवा को ही अपना गंतव्य और मंतव्य माने। जीवन मंत्र मानें। भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक कार्यकर्ता के रूप में मुझे बहुत गर्व होता है। आनंद होता है। मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के संकट के दौरान इतने लंबे समय तक और इतने बड़े स्तर पर जो देशव्यापी कल्याणकारी काम किये हैं, वह इतिहास में सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ' है।'' जनता की सेवा को भाजपा का दर्शन बताते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता, जनता की सेवा का माध्यम है, लाभ पाने का नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गरीबों और पिछड़े वर्गों को सशक्त किया है तथा उसके 53 अनुसूचित जाति के सांसद , 43 अनुसूचित जनजाति के सांसद तथा 113 ओबीसी सांसद इस बात का प्रमाण हैं। मोदी ने कहा कि जनता की सेवा करना भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यों का हिस्सा है और भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश प्रथम है और सबसे पहले आता है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे संगठन का मतलब है कि सबका संग, सबका साथ, सबको साथ लेकर चलना है। सबका सुख, सबकी समृद्धि है। हमारा संगठन समाज हित के लिए काम करने वाला है। समाज और देश के लिए खप जाने वाला है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम नेशन फर्स्ट रहा है। राष्ट्रहित के इस भाव को स्थापित करने में कई पीढ़ियां खप गई हैं। दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनेक महापुरूष सभी वरिष्ठ नेता अनगिनत इनके संस्कारों ने हमें प्रेरित किया है। भारतीय जनता पार्टी ने वंचित, शोषित, पीड़ित को सशक्त करने का प्रयास किया है। 
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी के मूल्यों में राष्ट्रवाद अंतर्निहित है। डिजिटल बैठक में भाजपा की बिहार इकाई के राहत कार्यों पर मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि पूर्वी भारत में अधिक गरीबी के कारण कोविड-19 ज्यादा फैलेगा, लेकिन लोग गलत साबित हुए। लॉकडाउन के दौरान भाजपा की राजस्थान इकाई के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि कोई पार्टी संकट के दौरान सकारात्मक भूमिका कैसे निभा सकती है, चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में। राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है। मोदी ने महाराष्ट्र और बिहार इकाइयों के कामकाज की तारीफ मराठी और भोजपुरी भाषाओं में करके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!