Doctors Day: पीएम मोदी ने किया सलाम, बोले-मां एक बार जन्म देती...डॉक्टर्स कई बार देते हैं पुनर्जन्म

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Jul, 2020 12:34 PM

pm modi saluted to doctors on doctors day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों के उपचार में जुटे डॉक्टरों को बुधवार को सलाम करते हुए कहा देश के डाक्टर Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं। मोदी ने आज राष्ट्रीय डाक्टर दिवस...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों के उपचार में जुटे डॉक्टरों को बुधवार को सलाम करते हुए कहा देश के डाक्टर Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं। मोदी ने आज राष्ट्रीय डाक्टर दिवस के मौके पर अपने ट्विटर पर कोरोना योद्धा डॉक्टरों को सलाम करने के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे आगे मोर्चे पर डटे हमारे डॉक्टरों को सलाम करता है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने वीडियो में कहा कि मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देता है। संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!