नजरिया: PM मोदी ने शुरू कर दिया इलेक्शन कैंपेन

Edited By vasudha,Updated: 12 Aug, 2018 03:07 PM

pm modi started election campaign

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ कई प्रमुख मीडिया समूहों को साक्षात्कार दिए हैं।  संसद सत्र समाप्त होने के ठीक बाद दिए गए इन साक्षात्कारों में मोदी ने कमोबेश हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है...

नेशनल डेस्क (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ कई प्रमुख मीडिया समूहों को साक्षात्कार दिए हैं।  संसद सत्र समाप्त होने के ठीक बाद दिए गए इन साक्षात्कारों में मोदी ने कमोबेश हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है। दरअसल एक लम्बे अरसे से पीएम मोदी अपनी बात भाषणों या फिर मन की बात कार्यक्रम के जरिये ही रख रहे थे।  लेकिन अब उन्होंने उस क्रम को तोड़ा है और फिर से वैसे ही मीडिया समूहों से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया है।  ठीक ऐसा ही उन्होंने 2014 के चुनाव से ठीक पहले किया था। 
PunjabKesari
मॉब लिंचिंग पर रखे अपने विचार 
मोदी ने शनिवार को दिए अपने साक्षात्कारों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर मॉब लिंचिंग पर अपने विचार रखे। उन्होंने इमरान खान की शपथ से ठीक पहले साफ़ किया कि भारत तो हमेशा से पाकिस्तान से बेहतर सम्बन्ध चाहता रहा है। खुद उन्होंने कई बार पहल की लेकिन पाकिस्तान ने सकारात्मक प्रयुत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबसे पहले आतंक मुक्त देश बनना होगा जहां आतंक और आतंकी समूहों के लिए कोई जगह न हो।  जहां दूसरे देशों खासकर भारत में आतंक फ़ैलाने वालों को प्रोत्साहित नहीं किया जाता हो। इस तरह से उन्होंने लगभग लगभग साफ कर दिया कि बातचीत  शुरू करने की शर्त क्या है।  

PunjabKesari
NRC के बहाने ममता पर साधा निशाना 
पीएम ने एनआरसी के मसले पर भी खुलकर अपने विचार रखते हुए कहा कि इस मसले पर उन्हें कोई नहीं रोक सकता। घुसपैठियों के लिए कोई जगह इस देश में नहीं है। इस बहाने उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा की देश की सम्प्रभुत्ता के साथ पहले कांग्रेस खेलती रही और अब ममता बनर्जी वोट बैंक के लिए ऐसा कर रही हैं। यह सही नहीं है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को हर हाल में बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी भारतीय को बेदखल नहीं किया जायेगा। इस मसले पर राजनीति भी नहीं सही जाएगी।  

PunjabKesari

महागठबंधन पर भी कसा तंज 
महागठबंध पर भी मोदी ने अपने ही अंदाज़ में तंज कसे। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी/एनडीए की जीत 2014 से भी बड़ी होगी। उन्होंने महागठबंध को एक असफल प्रयोग बताया और साफ किया कि अविश्वास प्रस्ताव और राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में  इसकी झलक साफ़ देखी जा सकती है। मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी वजह जो भी हो लेकिन यह गैरकानूनी है, इसे सख्ती से कुचलना चाहिए। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। 
PunjabKesari

राफेल डील पर तोड़ी चुप्पी 
सोशल मीडिया पर बढ़ती फेक न्यूज़ और अफवाहों पर लगाम के लिए पीएम ने लोगों से आत्मबोध और आत्मसंयम का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज के साथ संवाद के नियम सभी को जानना जरूरी है। हमें पता होना चाहिए कि 'क्या करें-क्या न करें'। राफेल डील पर चल रहे विवाद पर भी प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोड़ी और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस बोफोर्स के भूत से अपना पीछा छुड़ाने के लिए हमेशा से झूठ का सहारा लेती रही है। राफेल डील पर विवाद भी इसी प्रॉपेगैंडा का हिस्सा है। 

मीडिया का लिया सहारा 
कुल मिलाकर  पीएम ने उनसभी मसलों पर बात की जिनपर विपक्ष गाहे-बगाहे उनसे जवाब मांगता रहता है। लेकिन मोदी की यही विशेषता है कि उन्होंने विपक्ष को जवाब न देकर मीडिया का सहारा लिया है। इसे उनके मिशन 2019 की मीडिया प्लानिंग की शुरुआत माना जा रहा है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!