15 जनवरी को तीसरी बार ओडिशा आएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन

Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Jan, 2019 04:37 PM

pm modi to visit odisha for the third time on january 15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान कई केंद्रीय परियोजनाएं समर्पित करने वाले हैं। इन परियोजनाओं की लागत 1545 करोड़ रुपए से अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान कई केंद्रीय परियोजनाएं समर्पित करने वाले हैं। इन परियोजनाओं की लागत 1545 करोड़ रुपए से अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान बलनगिर में एक कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर परियोजनाओं का अनावरण किया जाना है। इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं रेलवे क्षेत्र की होंगी। यहां वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे। पिछले तीन सप्ताह में मोदी की ओडिशा की यह तीसरी यात्रा होगी। राज्य में मोदी का कम अंतराल पर यह तीसरा दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में आने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।

भाजपा के एक वरष्ठि नेता ने बताया कि बलानगिर में मोदी की रैली के दो दिन बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर होंगे। यहां वह कटक में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करेंगे। बलानगिर में प्रधानमंत्री झारसुगुडा-विजीनगरम और सम्बलपुर-अंगुल की 813 किलोमीटर लंबी लाइन का वद्यिुतिकरण का भी उद्घटान करेंगे। इसके अतिरक्ति मोदी सद्धिदेश्वर मंदिर सहित कुछ मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ करेंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!