निर्भया के दोषियों को फांसी पर PM मोदी का ट्वीट, न्याय की जीत हुई

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Mar, 2020 11:43 AM

pm modi tweet on hanging nirbhaya convicts

निर्भया के दोषियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटकाया गया। दोषियों को फांसी के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और इसे न्याय की जीत बताया। पीएम मोदी ने 7 साल बाद निर्भया को मिले इंसाफ पर ट्वीट किया कि न्याय की जीत हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट...

नेशनल डेस्कः निर्भया के दोषियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटकाया गया। दोषियों को फांसी के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और इसे न्याय की जीत बताया। पीएम मोदी ने 7 साल बाद निर्भया को मिले इंसाफ पर ट्वीट किया कि न्याय की जीत हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो।

PunjabKesari

बता दें कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए गैंगरेप और मर्डर के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दे दी गई। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों... मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!