बाढ़ से केरल में तबाही, आज हालात का जायजा लेने जाएंगे PM मोदी

Edited By vasudha,Updated: 17 Aug, 2018 12:21 PM

pm modi will arrive in kerala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए आज शाम वहां जाएंगे।  मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल में बाढ़ की वजह से बने दुर्भाग्यपूर्ण हालात का जायजा लेने के लिए वह आज शाम तक केरल पहुंच जाएंगे...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए आज शाम वहां जाएंगे।  मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल में बाढ़ की वजह से बने दुर्भाग्यपूर्ण हालात का जायजा लेने के लिए वह आज शाम तक केरल पहुंच जाएंगे।  


प्रधानमंत्री ने आज सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की। उन्होंने बताया कि हमने राज्यभर में बने बाढ़ के हालात पर चर्चा की और बचाव अभियान का जायजा लिया। प्रधानमंत्री बीते दो दिन से विजयन के संपर्क में बने हुए हैं। केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण बहुत खराब हालात हैं और अब तक यहां करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। 
PunjabKesari
वहीं वीरवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम से केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना और नौसेना के जवानों की तैनाती बढ़ाने और राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट कर मोदी से बाढ़ प्रभावित केरल को विशेष मदद देने का अनुरोध किया था। 

PunjabKesari
बता दें कि राज्य में मूसलाधार बारिश लगातार जारी है, ऐसे में बचाव एवं राहत कार्य में तेजी लाने के लिए सेना के अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। राज्य की राजधानी से रेल सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं, कोच्चि मेट्रो का परिचालन भी बंद है। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने शनिवार तक के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को 1,067 राहत शिविरों में भेजा गया है। मध्य और दक्षिणी केरल में हजारों की संख्या में लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और वह नौसेना से मदद की गुहार लगा रहे हैं।  
    PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!