Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 08:44 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम इस दिन देश की पहली एवं बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे द्वारा संयुक्त रूप से अहमदाबाद में रखे जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना जापान की शिन्कान्सेन तकनीक पर आधारित है। दोनों देशों के संयुक्त उपक्रम के तौर पर बनने वाली करीब 97,636 करोड़ रुपए की लागत वाली इस हाईस्पीड ट्रेन परियोजना के लिए जापान वित्तपोषण कर रहा है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे का सितम्बर के उत्तर्राद्र्ध में भारत आने का कार्यक्रम है और संयोग की बात है कि मोदी और अबे, दोनों का जन्मदिन सितम्बर में ही पड़ता है। मोदी का जन्मदिन 17 और अबे का 21 सितंबर को है। सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि इन्हीं तारीखों के बीच किसी दिन दोनों नेता भारतीय रेल इतिहास के इस सबसे महत्वपूर्ण अध्याय का शुभारंभ करेंगे।