PM मोदी आज वाणिज्य मंत्रालय के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन, वहीं उद्वव ठाकरे ने छोड़ा सीएम आवास, मॉर्निंग ब्रीफ न्यूज में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 23 Jun, 2022 05:39 AM

pm modi will inaugurate the new campus of the ministry of commerce today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर - ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन करेंगे और एक नए पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर - ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन करेंगे और एक नए पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए हितधारकों को एक जगह पर भारत के विदेश व्यापार से संबंधित सभी जरूरी जानकारी मिल सकेगी। पोर्टल का नाम निर्यात (व्यापार के वार्षिक विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय आयात-निर्यात रिकॉर्ड) है। 
PunjabKesari
उधर, महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगला छोड़ दिया है। वो अपने परिवार के साथ वर्षा से मातोश्री के लिए रवाना हुए। दरअसल, उन्होंने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए साफ-साफ कहा है कि मैंने इस्तीफा तैयार कर रखा है। विधायक वापस आएं, मेरा इस्तीफा ले जाएं। विधायक मेरा इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दें। मैं नहीं जा सकता क्योंकि कोरोना पीड़ित हूं। राज्यपाल कहें तो मैं आने को तैयार हूं। 

मॉर्निंग ब्रीफ न्यूज में पढ़ें देश की बड़ी खबरें- 

सोनिया गांधी ने ईडी से मांगी मोहलत, जानिए क्या है कारण 
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईडी से मांगी और मोहलत, पत्र लिखकर खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला। पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से जूझ रहीं सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है, जिसके कारण वह कुछ सप्ताह तक ईडी से समक्ष पेश नहीं हो पाएंगी। नैशनल हेराल्ड मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी। 

24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार 'द्रौपदी मुर्मू' 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनी गई ओड़िशा के आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला नेत्री हैं और वे झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी।  

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ का हाई अलर्ट,  कई जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद
जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई  जिससे भूस्खलन भी बढ़ता जा रहा है। बता दें कि  भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है, जहां सैंकड़ों गाड़ियां फंस गई हैं। वहीं डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

असम बाढ़ : 12 और व्यक्तयों की मौत,  ब्रह्मपुत्र, बराक नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी 
असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही। बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। राज्य की दो प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र और बराक का जलस्तर लगातार बढ़ने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। उन्होंने बताया कि होजाई में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 101 लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, भारत-यूएन ने जताया दुख, PM मोदी बोले- हर संभव मदद के लिए तैयार 
अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद चारों तरफ बर्बादी और तबाही का ही आलम दिखाई दिया। भूकंप में मरने वालों का भी आंकड़ा 1000 को पार कर गया है। अफगानिस्तान में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति और तबाही पर वैश्विक समुदाय ने  दुख व्यक्त किया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि भारत जल्द से जल्द हर संभव आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे ब्रिटेन की यात्रा पर, द्विपक्षीय रक्षा समेत इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा 
क्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले महीने के प्रथम सप्ताह में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा एवं सैन्य संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करना है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बुधवार को यह बताया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सिंह के अपने ब्रिटिश समकक्ष बेन वालेस के साथ व्यापक वार्ता करने का कार्यक्रम है, जिसमें रक्षा विनिर्माण क्षेत्र सहित संपूर्ण रक्षा एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। 

रक्षा मंत्रालय ने सीमा पर 75 स्थानों पर ‘बीआरओ कैफे' स्थापित करने को दी मंजूरी 
क्षा मंत्रालय ने 12 राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ विभिन्न सड़कों पर 75 स्थानों पर ‘बीआरओ कैफे' ब्रांड के तहत सुविधाएं स्थापित करने को मंजूरी दी है। मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि इसका उद्देश्य पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और सीमा क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है। बयान में कहा गया कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 

'बीते ढाई साल में एमवीए सरकार ने शिवसेना-शिवसैनिक को कमजोर किया', उद्धव को शिंदे का जवाब 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार देर शाम फेसबुक के जरिए संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने महा विकास अघाड़ी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और बागियों को संदेश भी दिया। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर चार बिंदुओं में अपनी बात रखी। इसमें उन्होंने एमवीए सरकार से शिवसेना को हुए नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अस्तित्व के लिए अप्राकृतिक गठबंधन से बाहर निकलना जरूरी है।


 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!