नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी (पढ़ें 7 मार्च की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 07 Mar, 2019 05:14 AM

pm modi will show the metro on the tour of nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगे। यहां वह मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे। यहा वह एक चुनावी...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगे। यहां वह मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे। यहा वह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
जम्मू दौरे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज जम्मू क्षेत्र का दौरा करेंगी और नियंत्रण रेखा के आस-पास के इलाकों में स्थिति का जायजा लेंगी। सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों में कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बीच उनका यह दौरा हो रहा है।
PunjabKesari
आज लखनऊ में राजनाथ सिंह-नितिन गडकरी, देंगे 1 लाख की सौगात
गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन, राजामर्ग तथा गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सिंह तथा गडकरी आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख करोड रुपए से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें कई सड़कें राज्य के विभिन्न इलाकों से राजधानी लखनऊ को जोडेंगी और सड़क मार्ग को और सुगम बनाया जाएगा।
PunjabKesari
अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज रायपुर में कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं।
PunjabKesari
राहुल गांधी पंजाब-हिमाचल दौरे पर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब और हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। वह करीब 12 बजे पंजाब के मोगा जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनके साथ रहेंगे। इसके बाद वह हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। यह पर भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
खेल
महिला क्रिकेट : भारत बनाम इंगलैंड (दूसरा ट्ंवटी-20)
PunjabKesari
बैडमिंटन : एच.एस.बी.सी. बी.डब्ल्यू.एफ. वर्ल्ड टूर
फुटबाल : हीरो इंडियन सुपर लीग-2018/ 19

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!