लाल किले पर आज झंडा फहराएंगे पीएम मोदी, जानिए कारण (पढ़ें 21 अक्तूबर की खास खबरें)

Edited By Pardeep,Updated: 21 Oct, 2018 05:49 AM

pm modi will unfurl flag today on the red fort read special news of october 21

देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराते हैं परंतु इस बार पीएम मोदी 21 अक्तूबर को भी झंडा फहराएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र के आजाद हिंद फौज की 75वीं सालगिरह पर तिरंगा झंडा ...

नई दिल्ली/जालंधर(वेब डेस्क): देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं परंतु इस बार पीएम मोदी 21 अक्तूबर को भी झंडा फहराएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र के आजाद हिंद फौज की 75वीं सालगिरह पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और नेताजी बोस के भतीजे भी मौजूद रहेंगे। 

इसके साथ ही अाइए आपको बताते हैं 21 अक्तूबर की खबरें:- 

राष्ट्रीय-
अरविंद केजरीवाल आज से शुरू करेंगे डोर टू डोर कैंपेन 

PunjabKesari
आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए रविवार से डोर-टु-डोर कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। सीएम घर-घर जाकर लोगों से चुनाव में आप को वोट और चंदा देने की अपील करेंगे। कैंपेन में केजरीवाल के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, सभी सांसद, लोकसभा प्रभारी, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। 

आज से कांग्रेस शुरू करेगी 'बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ' कैंपेन 
PunjabKesari
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार के अपने लक्ष्य के तहत कांग्रेस आज से 'बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ' अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट भी मांगेंगे। इसके तहत वह राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी बूथ स्तर पर ले जाएगी। गौरतलब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी पार्टी राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को कई दिनों से बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। 

पंजाब- 
हजारों अध्यापक पटियाला की अोर करेंगे कूच -कोटली 
PunjabKesari
सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब की तरफ से आज पटियाला में मोती महल की तरफ किए जाने वाले विशाल मार्च में शामिल सुस्त जालंधर में से हजारों अध्यापक पटियाला की तरफ कूच करेंगे। उक्त प्रदर्शन सांझा अध्यापक मोर्चा जिला जालंधर के कन्वीनर गुरमीत सिंह कोटली ने जारी किए एक प्रैस ब्यान दौरान किया। 

पुलिस शहादत यादगारी दिवस अाज 
PunjabKesari
देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले पंजाब पुलिस के शूरवीरों को श्रद्धांजलि व श्रद्धा के फूल भेंट करने के लिए जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन में 21 अक्तूबर को पुलिस शहादत यादगार दिवस मनाया जा रहा है। स्वप्न शर्मा जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को सीआरपीएफ के एसआइ क्रम ¨सह के नेतृत्व वाले गश्त हल की हाट सप्रंग लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ मुकाबले दौरान, 10 जवानों की शहादत को नमन करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 

बॉलीवुड-
अाज है शम्मी कपूर का जन्मदिन 
PunjabKesari
अपने जमाने के बेहतरीन अदाकारों में शामिल शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को हुआ था। इनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर हैं, लेकिन बॉलीवुड इन्हें शम्मी कपूर के नाम से जानती हैं। शम्मी कपूर एक बेहतरीन डांसर भी थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। उनकी प्रेम कहानियां भी काफी दिलचस्प थे। 

खेल- 
PunjabKesari
क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला वनडे) 
कबड्डी: दंबग दिल्ली बनाम बंगाल वारियर्स 
कबड्डी: पुनेरी पल्टन बनाम बेंगलुरू बुल्स
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!