Edited By Yaspal,Updated: 22 Sep, 2022 06:52 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए 27 सितंबर को जापान की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में...
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए 27 सितंबर को जापान की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
आबे की आठ जुलाई को जापान के नारा शहर में उनके प्रचार भाषण के दौरान एक 41 वर्षीय शख्से ने बहुत नज़दीक से गोली मार कर हत्या कर दी थी। वह दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे। आबे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देश में असाधारण घटना के रूप में देखा जा रहा है। इसमें कई विदेशी राजनेता भी शामिल होंगे जिनमें मोदी एवं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल हैं।