PM मोदी आज SC में संविधान सभा समारोह को करेंगे संबोधित, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 26 Nov, 2022 05:17 AM

pm will attend the constitution day celebrations in the supreme court

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उच्चतम न्यायालय में आयोजित संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे और इस अवसर पर ई-न्यायालय परियोजना के तहत कई पहलों की शुरुआत भी करेंगे

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उच्चतम न्यायालय में आयोजित संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे और इस अवसर पर ई-न्यायालय परियोजना के तहत कई पहलों की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था, जिसके उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
PunjabKesari
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की वर्षगांठ पर देशभर में मार्च निकालेंगे किसान 
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दो साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को किसान संघ देश भर में राजभवनों तक मार्च निकालेंगे। किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने कई मांगें पूरी नहीं की हैं। इसलिए इस मार्च के जरिए किसान विरोध दर्ज कराएंगे। 

पोर्ट ब्लेयर पहुंचे जी20 के प्रतिनिधि, आज होगी बैठक
जी-20 अध्यक्षता की बैठकों के प्रतिनिधि शुक्रवार को बैठक में भाग लेने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। बैठक शनिवार को स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) में होगी। राजयनिकों को यहां पहुंचने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय स्मारक सेलुलर जेल में देखने के लिए ले जाया गया। 

राहुल, प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं ने की ‘‘नर्मदा मैया‘' की आरती  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेताओं ने आज देर शाम भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के अलावा समीप ही‘‘नर्मदा मैया‘'की विधिवत आरती और पूजा की। ओंकारेश्वर मंदिर में गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तथा अन्य नेताओं ने विधिवत पूजा की। 

पशु ‘क्वारेन्टाइन' प्रमाणन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे बाल्यान 
मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री संजीव कुमार बाल्यान शनिवार को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशु ‘क्वारेन्टाइन' प्रमाणन सेवाओं (एक्यूसीएस) का उद्घाटन करेंगे। बाल्यान राष्ट्रीय दुग्ध उत्सव के अवसर पर और भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की 101वीं जयंती मनाने के लिए बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘ऑनलाइन' एक्यूसीएस का उद्घाटन करेंगे।

राजकुमार रिणवां आज फिर भाजपा में होंगे शामिल 
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के समय देव स्थान मंत्री रहे राजकुमार रिणवा शनिवार को फिर भाजपा का दामन थामेंगे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सुबह चुरु जिले के सरदारशहर में दोपहर एक बजे रिणवां को भाजपा परिवार में शामिल करेंगे। तीन बार भाजपा के विधायक रहे रिणवा का गत विधानसभा चुनाव में टिकट काट देने के बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 

एससीआर चलाएगा 38 साप्ताहिक सबरीमाला विशेष ट्रेनें 
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में विभिन्न गंतव्यों के बीच 38 साप्ताहिक सबरीमाला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। एससीआर के प्रवक्ता के मुताबिक ट्रेन संख्या 07133 हैदराबाद - कोल्लम (07 फेरे) हैदराबाद से दिसंबर में 05, 12, 19, 26, वहीं जनवरी में 02, 09 और 16 जनवरी (सोमवार) को प्रस्थान करेगी और अगले दिन कोल्लम पहुंचेगी।

26/11 ऐसा घाव हो जो कभी नहीं भरेगा: फड़णवीस 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को कहा कि 26/11 का आतंकी हमला “एक ऐसा घाव है जो कभी नहीं भरेगा” और उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी घटना दोबारा न हो। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के गृह मंत्री फड़णवीस ने कहा कि हमले को लेकर खुफिया जानकारी थी लेकिन तत्कालीन सरकार उसे रोकने के लिए कार्रवाई नहीं कर सकी।

15 साल बाद सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी भारत सरकार की गाड़ियां :  नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद भारत सरकार या उसके उपक्रमों की गाड़ियां हटानी होंगी, सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी। भारत सरकार ने यह नीति सभी राज्यों को भेजी है। राज्य सरकारों को भी अपने दायरे में आने वाले विभागों में 15 साल पुरानी गाड़ियों को बंद कर देना चाहिए। 

आबकारी नीति घोटाला 'फर्जी', मनीष सिसोदिया को फंसाने का प्रयास किया गया : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आबकारी नीति घोटाला मामले को 'फर्जी' करार दिया और आरोप लगाया कि इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने का प्रयास किया गया जबकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी जांच में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला।

ममता ने शुभेंदु अधिकारी को 'चाय' पर बुलाया, मुलाकात के बाद बंगाल में कयासों का दौर जारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच शुक्रवार को मुलाकात हुई। भाजपा की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। लेकिन राजनीतिक हलकों में सियासी माहौल गरमा गया है। शुभेंदु अधिकारी और ममता के बीच मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब विधानसभा का सत्र चल रहा है। ममता ने विधानसभा में ‘संविधान दिवस’ पर चर्चा के दौरान कहा कि वह एक समय पर उन्हें भाई की तरह मानती थीं। 

MCD चुनाव: भाजपा ने दिल्लीवासियों से किए 12 वादे, पीयूष गोयल बोले- केजरीवाल का हो चुका है पर्दाफाश
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा कार्यालय में पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पीयूष गोयल के साथ दिल्ली राज्य भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद रहे। घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' नाम दिया गया है।

       

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!