Edited By Anil dev,Updated: 01 Jun, 2019 10:02 AM
पीएमओ ने मार्च में ही सभी विभागों तथा मंत्रियों को नई सरकार के 100 दिन के कामकाज का एजेंडा तैयार रखने का निर्देश दिया था। जब 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनी थी तब मंत्रियों को विभाग में कामकाज समझने के लिए थोड़ी मोहलत दी गई थी
नई दिल्ली: पीएमओ ने मार्च में ही सभी विभागों तथा मंत्रियों को नई सरकार के 100 दिन के कामकाज का एजेंडा तैयार रखने का निर्देश दिया था। जब 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनी थी तब मंत्रियों को विभाग में कामकाज समझने के लिए थोड़ी मोहलत दी गई थी लेकिन पांच साल बाद दोबारा सरकार बनने पर यह संदेश स्पष्ट है कि बिना समय गंवाये पूरी
गति से काम करते रहना है। इसी क्रम में आज पहले ही दिन से नई सरकार के सभी मंत्रियों ने कामकाज संभाल लिया है। प्रमुख मंत्रालयों में अगले 100 दिन की प्रमुख चुनौतियाों पर एक नजर-
विदेश मंत्रालय
- ईरान के साथ संबंध, अमरीका के साथ व्यापार समझौते व जीएसपी मामला। व्यापार घाटे को लेकर ओसाका में मोदी ट्रम्प के बीच बातचीत की तैयारीर्
- एक माह के अंदर एससीओ तथा जी-20 सम्मिट की तैयारीर्
- चीन से जुड़े मामलों में सिनो पाक समझौता, सीपीईसी, व्यापार घाटा तथा डब्ल्यूटीओ में मुख्य मुख्य मुद्दों पर मतभेद, प्रधानमंत्री मोदी तथा शिंजो की मुलाकात। र्
- एससीओ सम्मिट के दौरान रूस के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात व बैठक।र्
- श्रीलंंका तथा मालदीव में मोदी की यात्रा के दौरान प्रमुख समझौते की तैयारी।र्
- अफगानिस्तान मामलों में भारत की भूमिका।
- अगस्त में जी सम्मिट में पीएम शामिल होंगे।
मानव संसाधन मंत्रालय
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर नई रिपोर्ट आने वाली है। लोगों के सुझाव लेकर इसे 15 जुलाई कैबिनेट से पास कराना है।
- उच्च शिक्षा के लिए केवल एक नियामक बनाने के लिए बिल लाने पर मंत्रालय दोबारा काम शुरु करेगा। बिल फॉर हायर एजुकेशन कमीशन का गठन पहले ही किया जा चुका है।
- 24 नई संस्थाओं को विशेष संस्था का दर्जा दिलाने के लिए तैयारी।
संस्कृति मंत्रालय
- प्रधानमंत्री आगा खां पैलेस म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
- नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में पीएम म्यूजियम खोलने का प्रस्ताव।
कैबिनेट सेक्रेटरी
- वर्तमान कैबिनेट सेक्रेटरी आर.के.सिन्हा का कार्यकाल 12 जून को खत्म हो रहा है।
- राजीव गौबा उनके स्थान लेंगे और वे अगस्त में रिटायर हो जाएंगे।
- रक्षा सचिव संजय मित्रा 31 मई को ही रिटायर होगें। सबसे पहली नियुक्ति सरकार को इसी पद के लिए करनी होगी।
- रॉ प्रमुख अनिल धस्माना का दिसंबर में छह माह के लिए कार्यकाल बढ़ा था। सरकार को अब नये प्रमुख पर फैसला लेना है।
- आईबी के निदेशक राजीव जैन का कार्यकाल दिसंबर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। अगले प्रमुख की नियुक्ति की जानी है।