Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Apr, 2018 08:16 AM
मुख्य सूचना आयुक्त (सी.आई.सी.) आर.के. माथुर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस बारे उसके पास अब भी मौजूद फाइलों की संख्या का खुलासा करने का निर्देश दिया है। सी.आई.सी. का यह निर्देश शोभित गोयल की एक अर्जी पर आया है।
नेशनल डेस्कः मुख्य सूचना आयुक्त (सी.आई.सी.) आर.के. माथुर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस बारे उसके पास अब भी मौजूद फाइलों की संख्या का खुलासा करने का निर्देश दिया है। सी.आई.सी. का यह निर्देश शोभित गोयल की एक अर्जी पर आया है।
दरअसल गोयल ने जनवरी 2017 में पी.एम.ओ. से उसके पास उपलब्ध सुभाष चंद्र बोस से संबद्ध 1947 से 2017 तक की फाइलों की संख्या, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध फाइलों की संख्या और नष्ट कर दी गई या गुम हो चुकी फाइलों की संख्या बताने का अनुरोध किया था।