तंदूर में रोटियां बनाते समय उनपर थूकने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Yaspal,Updated: 18 Mar, 2021 07:54 PM

police arrested 2 people who spit on them while making rotis in tandoor

देश के अलग अलग हिस्सों से आये दिन रोटी पर थूक लगाने का मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडिया दिल्ली से सामने आया है, जहां एक युवक रोटी पर थूक लगाता हुआ दिआई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई...

नेशनल डेस्कः देश के अलग अलग हिस्सों से आये दिन रोटी पर थूक लगाने का मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडिया दिल्ली से सामने आया है, जहां एक युवक रोटी पर थूक लगाता हुआ दिआई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है और 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो को कई लोगों ने दिल्ली पुलिस के ट्विटर हेंडल के साथ शेयर किया था और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।


ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और मामले में अपने आप प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की और उस होटल का पता लगाने में कामयाब हो गई जगां के वीडियो में दो लोग तंदूर पर रोटियां बनाते समय उनपर थूक रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला की होटल का नाम चांद होटल है और उस होटल के पास किसी तरह का लाइसेंस भी नहीं था। होटल दिल्ली के विष्णु गार्डन N-15-16 की दुकानों में से एक में स्थित है।

होटल के मालिक का नाम आमिर है जो विष्णु गार्डन में रहता है। वायरल वीडियो में दो लड़कों को दिखाया गया है। नीले रंग की टी शर्ट में लड़के की पहचान विष्णु गार्डन में रहने वाले सबी अनवर के रूप में की गई है, जो किशन गंज बिहार से है और दूसरा लड़का सफेद बनियान में है जिसकी पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर पुलिस स्टेशन ख्याला में दर्ज कर ली है। इसके अलावा दुकान के मालिक के खिलाफ कालैंडर यू/एस 28/112 डीपी अधिनियम के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!