Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 09:20 PM
गुजरात के सूरत में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीएसटी के खिलाफ रैली निकाली। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता शोले के गब्बर और ठाकुर की ड्रेस में नजर आए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ये...
नेशनल डेस्कः गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच सड़कों पर शोले फिल्म का नजारा देखकर लोग चौंक गए। दरअसल, मंगलवार को सूरत में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीएसटी के खिलाफ रैली निकाली। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता शोले के गब्बर और ठाकुर की ड्रेस में नजर आए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ये रैली निकाली।
लेकिन इस रैली के लिए इजाजत नहीं गई थी, जिसके चलते पुलिस ने इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुमति लिए बिना रैली निकाली थी। इस दौरान एयर गन्स का भी इस्तेमाल किया था। इससे पहले प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने जीएसटी को सरल बनाने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी का जीएसटी वो जीएसटी नहीं, जिसकी जरूरत थी, बल्कि यह गब्बर सिंह टैक्स है।वहीं, हाल ही में केंद्र सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी की दर को कम किया है। इसके बाद कांग्रेस का कहना था कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के दबाव में आकर जीएसटी की दरों को कम किया है।