Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Jul, 2018 12:57 PM
संदिग्ध अतंकवादियों ने कुलागाम से एक पुलिसकर्मी को उसके घर से अगवा कर लिया है।
श्रीनगर: संदिग्ध अतंकवादियों ने कुलागाम से एक पुलिसकर्मी को उसके घर से अगवा कर लिया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। कुछ आतंकवादी मोहम्मद सलीम शाह के घर में घुस आए और उसके अपने साथ ले गये। सलीम मौजूदा समय में कठुआ में ट्रेनिंग ले रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।