Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Aug, 2019 02:21 PM
डयूटी के दौरान एक जम्मू कश्मीर पुलिस के एस.पी.ओ की सांप द्वारा डसने से मौत हो गई। मृतक एसपीओ की पहचान दर्शन लाल (37) बैनिवासी गांव सदरोटा बिलावर के रूप में हुई है, जोकि कठुआ शहर के समीप पंजाब की सीमा से सटे क्षेत्र खरकड़ा में तैनात था।
कठुआ (अजय सिंह) : डयूटी के दौरान एक जम्मू कश्मीर पुलिस के एस.पी.ओ की सांप द्वारा डसने से मौत हो गई। मृतक एसपीओ की पहचान दर्शन लाल (37) बैनिवासी गांव सदरोटा बिलावर के रूप में हुई है, जोकि कठुआ शहर के समीप पंजाब की सीमा से सटे क्षेत्र खरकड़ा में तैनात था। जानकारी के अनुसार रात को वह उपरोक्त स्थान पर ड्यूटी देने के लिए गया था। उसकी ड्यूटी रात को 2 बजे शुरू होनी थी, इसी बीच वो उससे पहले वहां बनी अस्थायी चौकी में सोया था। इस दौरान वो बाथरूम के लिए बाहर निकला, तो उस समय उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया होगा, क्योंकि उसे तब पता चला जब वो बाथरूम करने के बाद पुन: 2 बजे ड्यूटी देने से पहले सो गया, जब दो बजे उसकी ड्यूटी शुरू होनी थी तो उस समय उसका दूसरा साथी उसे उठाने के लिए पहुंचा तो उसने अपनी टांगें नहीं चलने की बात कह ड्यूटी पर जाने में असमर्थता जताई।
इसके बाद उसे जीएमसी के एसोसिएट अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन उसकी जम्मू पहुंचने से पहले ही सांबा के पास मौत हो गई। बाद में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इससे पहले एसपीओ के शव को पुलिस लाइन में लाया गया। जहां पर जिला पुलिस लाइन में जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल, एएसपी रमनीश गुप्ता, डीएसपी डीआर केडी भगत, डीएसपी मुख्यालय निखिल रसगोत्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रद्धाजलि अर्पित की।