पुलिस शाह की रैली के लिए अनुमति देने में कर रही देर : भाजपा

Edited By Pardeep,Updated: 21 Feb, 2020 10:43 PM

police delaying approval for shah s rally bjp

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक मार्च को प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति देने में देर कर रही है। शाह का शहीद मीनार मैदान में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।...

कोलकाताः पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक मार्च को प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति देने में देर कर रही है। शाह का शहीद मीनार मैदान में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। भाजपा की राज्य इकाई संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के पारित होने के लिए उनको सम्मानित करना चाहती है।

घोष ने कहा, "हमें अभी तक रैली के लिए पुलिस से अनुमति नहीं मिली है। पुलिस विभाग कह रहा है कि उस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही होंगी और हम लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने यह कारण बताया और देर कर रहे हैं।'' घोष ने कहा कि शहीद मीनार मैदान न तो आवासीय क्षेत्र में स्थित है और न ही इसके आसपास कोई स्कूल है। उन्होंने कहा कि उस दिन कोई परीक्षा भी निर्धारित नहीं है।" इस मामले का राजनीतिकरण करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।"

भाजपा ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस को एक पत्र सौंप कर रैली की अनुमति मांगी थी। राज्य बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी को समाप्त होंगी। उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 12 मार्च से 27 मार्च के बीच होंगी। अगर अनुमति मिलती है तो केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभालने के बाद यह शाह की पश्चिम बंगाल की दूसरी यात्रा होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!