थाने में अलमारी से फाइल ढूंढ रहा था पुलिसकर्मी, हाथ लगे 21 कोबरा सांप...मचा हड़कंप

Edited By Seema Sharma,Updated: 17 Aug, 2020 03:22 PM

policeman was looking for a file from cupboard in 21 cobra snakes caught

एक पुलिसकर्मी उस समय हैरान रह गया जब वह अलमारी में से फाइलें ढूंढ रहा था और उसके हाथ लगे 21 सांप। इतने सारे सांपों को एक साथ देखकर पुलिसकर्मी के भी होश उड़ गए। अलमारी में पड़े सांप भी कोई साधारण नहीं थे वो कोबरा सांप थे। मामला हिमाचल प्रदेश में...

नेशनल डेस्कः एक पुलिसकर्मी उस समय हैरान रह गया जब वह अलमारी में से फाइलें ढूंढ रहा था और उसके हाथ लगे 21 सांप। इतने सारे सांपों को एक साथ देखकर पुलिसकर्मी के भी होश उड़ गए। अलमारी में पड़े सांप भी कोई साधारण नहीं थे वो कोबरा सांप थे। मामला हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा शहर के पास गग्गल पुलिस स्टेशन का है। जहां पुलिस स्टेशन की अलमारी को सांप अपना घर बनाए बैठे थे। सबसे हैरानी की बात है कि अलमारी में 21 कोबरा सांप के बच्चे हैं किसी को अभी तक इसकी भनक भी नहीं लगी।

PunjabKesari

पुलिस कर्मी अलमारी में से ऑफिशियल फाइल निकाल रहा था कि तभी उसे कोबरा सांप का एक बच्चा दिखाई दिया। पुलिस ने इसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया तो वहां एक नहीं बल्कि एक के बाद एक 21 कोबरा सांप निकले। इतने सांपों को एक साथ देखकर पुलिसकर्मी भी डर गए। सांप पकड़ने वाले ने सभी सांपों को एक जार में इकट्ठा किया तब जाकर पुलिसकर्मियों की जान में भी जान आई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!