राजनीतिक दुश्मनी भूल तेजप्रताप की शादी में पहुंचे सीएम नीतीश, लालू से मिलाया हाथ

Edited By Yaspal,Updated: 13 May, 2018 05:24 AM

political animosity cm nitish laloo join hands in taj pratap s marriage

राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती ऐश्वर्या राय के साथ संपन्न हुई।

नेशनल डेस्कः राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती ऐश्वर्या राय के साथ संपन्न हुई। लगभग 7 हजार लोगों की मौजूदगी में पूरे शाही अंदाज में दोनों एक दूसरे के हुए। पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में बने मंडप पर जयमाला का कार्यक्रम हुआ। 


यादव परिवार में शादी के इस माहौल पर कई बडे़ राजनीतिक दलों के नेताओं के इसमें शरीक होने की चर्चा थी। बिहार के मुख्यमंत्री सारे राजनीतिक गिले-शिकवे भुलाकर तेजप्रताप यादव की शादी में पहुंचे हैं। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी से मुलाकात की है। लालू ने उनसे हाथ मिलाकर जोरदार स्वागत किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शादी समारोह में शामिल हुई। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए शहर के बड़े होटलों में कमरे बुक कराए गए हैं।

 


शादी में खाना बनाने का काम कानपुर की इवेंट कंपनी भाटिया होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। शादी में आगरा का पराठा, अमृतसरी कुलचा और बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा भी उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वह शादी में शामिल होने वाले 7 हजार मेहमानों के लिए खाना बना रहे हैं।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!