2019 में राजग के खिलाफ लड़ने के लिए गैर-भाजपा दलों को साथ लाना राजनीतिक मजबूरी: तेदेपा प्रमुख

Edited By Pardeep,Updated: 28 Oct, 2018 12:56 AM

political compulsion to bring nonparty parties together in 2019 fightagainst nda

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख एन. चन्द्रबाबू नायडू ने शनिवार को विश्वास जताया कि ‘‘राजनीतिक मजबूरी’’ 2019 के चुनाव में राजग के खिलाफ लडऩे के लिए सभी गैर-भाजपा दलों को साथ ले आएगी। राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से...

नई दिल्लीः आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख एन. चन्द्रबाबू नायडू ने शनिवार को विश्वास जताया कि ‘‘राजनीतिक मजबूरी’’ 2019 के चुनाव में राजग के खिलाफ लडऩे के लिए सभी गैर-भाजपा दलों को साथ ले आएगी। राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने के बाद नायडू ने कहा कि भरोसेमंद विकल्प मुहैया बनाने में वह सहायक की भूमिका निभा सकते हैं।
PunjabKesari
उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘सिर्फ राजनीतिक मजबूरी और देश के हित में सभी पाॢटयां साथ आएंगी। कुछ शायद चुनाव के पहले साथ ना आएं, कुछ शायद चुनाव के बाद शामिल होंगे।’’ नायडू ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अभी भाजपा के दबाव के कारण शामिल होने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘लोकतांत्रिक मजबूरियों’’ के कारण उन्हें कुछ नेताओं से भी मिलना होगा।
PunjabKesari
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वैकल्पिक मोर्चा के गठन के लिए किसी को उपत्प्रेरक बनना होगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल पहले से ही इस दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेदेपा ऐसे राज्य की क्षेत्रीय पार्टी है जहां 25 लोकसभा सीटें हैं और उनकी भूमिका सीमित है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!