आर्थिक सुस्ती के बीच राजनीतिक दलों की जमकर कमाई- BJP ने 1 साल में कमाए 2,410 करोड़ रुपए

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Jan, 2020 10:06 AM

political parties earn hugely amid economic slowdown

भारत में पिछले करीब एक साल से आर्थिक सुस्ती का दौर जारी है, जिसकी वजह से लोगों की आमदनी के साथ ही खर्च करने की क्षमता घट रही है लेकिन इस दौरान एन.सी.पी. को छोड़कर देश के 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की आय में करीब 166 फीसदी की भारी बढ़ौतरी दर्ज की गई...

नई दिल्ली: भारत में पिछले करीब एक साल से आर्थिक सुस्ती का दौर जारी है, जिसकी वजह से लोगों की आमदनी के साथ ही खर्च करने की क्षमता घट रही है लेकिन इस दौरान एन.सी.पी. को छोड़कर देश के 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की आय में करीब 166 फीसदी की भारी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इन राजनीतिक दलों की आय में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी इलैक्टोरल बांड से मिलने वाले चंदे की है।

अन्य पार्टियों की 2018-19 के दौरान कमाई

राजनीतिक दल कमाई
तृणमूल कांग्रेस 192 करोड़ रुपए
सी.पी.एम. 100 करोड़ रुपए
बसपा 69 करोड़ रुपए
सी.पी.आई 7 करोड़ रुपए


वित्त वर्ष 2018-19 में सबसे ज्यादा 2,410 करोड़ रुपए भाजपा को मिले। यह कुल 6 दलों के राजनीतिक चंदे का 65.16 फीसदी है। वहीं इस दौरान कांग्रेस की आय 918 करोड़ रुपए रही। देश के 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को वित्त वर्ष 2018-19 में 3 क्षेत्रों से सबसे ज्यादा पैसा मिला। इसमें चंदा, बैंक के ब्याज और फीस तथा सब्सक्रिप्शन शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा पैसा चंदे के रूप में हासिल हुआ, जो कि करीब 1,931 करोड़ रुपए था।

PunjabKesari

166 फीसदी बढ़ी आय
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 31 अक्तूबर 2019 की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में इन 6 दलों ने देशभर से कुल 3,698.66 करोड़ इकट्ठा किए, जो पिछले वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले 166 फीसदी ज्यादा है।

PunjabKesari

कहां से आया चंदा
देश के 6 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को वित्त वर्ष 2018-19 में 3 क्षेत्रों से सबसे ज्यादा पैसा मिला। इसमें चंदा, बैंक के ब्याज और फीस तथा सब्सक्रिप्शन शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा पैसा चंदे के रूप में हासिल हुआ, जो कि करीब 1,931 करोड़ रुपए था।

PunjabKesari

किस दल ने कितना खर्च किया
वित्त वर्ष 2018-19 में सबसे जयादा 1,005 करोड़ रुपए भाजपा ने खर्च किए। वहीं कांग्रेस ने 469 करोड़ रुपए खर्च किए। जबकि सी.पी.एम. ने 76 करोड़, बसपा ने 48 करोड़, टी.एम.सी. ने 11 करोड़ रुपए, सी.पी.आई. ने 5 करोड़ रुपए खर्च किए।

PunjabKesari

किन दलों को हासिल है राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा
देश में 6 राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय राजनीतिक दल होने का दर्जा हासिल है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सी.पी.आई.), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (ए.आई.टी.सी.) शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!