प. बंगाल में नहीं थम रही राजनीतिक हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

Edited By Yaspal,Updated: 30 Jun, 2019 09:04 PM

political violence prevailed in bengal bjp worker shot dead

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक हिंसा नहीं थम रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तमाम कोशिशों के बावजूद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक हिंसा का सिलसिला लगातार जारी है। अब ताजा मामला झाड़ग्राम

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक हिंसा नहीं थम रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तमाम कोशिशों के बावजूद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक हिंसा का सिलसिला लगातार जारी है। अब ताजा मामला झाड़ग्राम के जामबनी से आया है, जहां एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हावड़ा जिले में इन दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों में तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जामबनी इलाके में शनिवार देर रात को कीर्तन के दौरान अज्ञात हमलावरों ने खगपति महतो नाम के भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। उस बेहद नजदीक से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आतंक फैल गया

टीएमसी को बताया हत्या का जिम्मेदार
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। भाजपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने निजी दुश्मनी को हत्या की वजह बताया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खगपति कुछ दिनों पहले तक तृणमूल कांग्रेस में थे। लेकिन बीते कुछ समय से वह तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा के साथ काम कर रहा था। खगपति के परिजनों का आरोप है कि भाजपा में शामिल होने की वजह से ही उसकी हत्या हुई है। वहीं, हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच हिंसक झड़पों में तृणमूल के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। लेकिन भाजपा के हावड़ा जिला अध्यक्ष सुजित साहा ने इसे तृणमूल की अंतर्कलह का नतीजा बताया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!