मानसर झील के अस्तित्व के लिए खतरा बना प्रदूषण और गंदगी

Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Sep, 2020 05:04 PM

pollution and dirt posed a threat to the existence of mansar lake

नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विख्यात मानसर झील का अस्तित्व बढ़ते प्रदूषण और गंदगी के चलते खतरे में पड़ गया है।

साम्बा (संजीव): नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विख्यात मानसर झील का अस्तित्व बढ़ते प्रदूषण और गंदगी के चलते खतरे में पड़ गया है।  पर्यटकों को लुभाने वाली इस झील का अपना धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व भी है लेकिन आसपास के दूषित पानी और गंदगी के सीधे झील में जाने से इसकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसके अलावा सरकारों की अनदेखी भी इस झील के लिए घात सिद्ध हो रही है। झील की लगातार अनदेखी और बिगड़ती हालत से लोगों में खासा रोष रहा है। लेकिन हाल ही में पर्यटन विभाग द्वारा मानसर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए की परियोजना की घोषणा से स्थानीय लोगों को काफी उम्मीद बंधी है। लोगों का कहना है कि परियोजना के पूरा होने पर मानसर का कायाकल्प हो सकता है।     

PunjabKesari
    स्थानीय निवासी कृपाल सिंह का कहना है कि मानसरवासियों को गत 30 बरसों से इसका इंतजार था। उनका कहना है कि इससे झील की हालत सुधरेगी और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। लोगों ने बताया कि आसपास का सारा गंदा पानी और कूड़ा-कर्कट झील में जा रहा है, लेकिन घोषित प्राजेक्ट के पैसे का सही ढंग से इसतेमाल हो तो झील को नया जीवन मिल सकता है। कृपाल सिंह ने बताया कि झील में जा रहे गंदे को रोकना बेहद जरूरी है और झील से सटे बस स्टेंड को भी गंदगीमुक्त करना होगा। 200 करोड़ की परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बेहतर प्लाङ्क्षनग करने और स्थानीय लोगों खासतौर पर पंचायत को विश्वास में लेने की मांग करते हुए लोगों ने कहा कि मानसर के विकास से मोहमाया मंदिर, मनसा माता मंदिर, सरूईंसर झील को भी लाभ हो सकता है और वन्यजीव सैंक्चरी-जू की भी हालत सुधर सकती है। 

PunjabKesari
    कृपाल सिंह ने बताया कि झील के किनारे बना शमशान घाट भी अन्यत्र शिफ्ट करने की आवश्यक्ता है क्योंकि सारी राख झील में जाती है और पानी गंदा होता है। 200 करोड़ के प्राजेक्ट की डीपीआर तैयार होने पर केन्द्र सरकार व क्षेत्र के सांसद का आभार व्यक्त करते हुए झील के किनारे पर स्थित महाराजा प्रताप सिंह के समय की हवेली का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है जिसमें म्युझियत-लाईब्रेरी बनने से बच्चों को मदद मिलेगी। लोगों ने कहा कि आज तक किसी ने भी झील के विकास पर ध्यान नहीं दिया है और पूर्व में किए गए विकास के निशान तक नहीं रहे हैं ऐसे में सरकार की विकास परियोजना निस्संदेह झील व आसपास के लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी। 

 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!