पोंटी चड्ढा के भतीजे ने बेंटले कार से ऑटो को मारी टक्कर, विदेशी महिला की मौत

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Feb, 2019 08:50 AM

ponty chadha s nephew collided with auto bentley car foreign woman died

लुटियंस दिल्ली में एक तेज रफ्तार बेंटले कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर हुई

नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली में एक तेज रफ्तार बेंटले कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तेज रफ्तार लग्जरी कार आशीष सिंह चड्ढा (19) चला रहा था। वह कारोबारी पोंटी चड्ढा का भतीजा है। पोंटी चड्ढा और उसके भाई के बीच झगड़े के बाद 2012 में दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पोंटी चड्ढा और उसका भाई मारे गए थे।

आशीष को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि ऑटो रिक्शा में तुर्किस्तान की तीन महिलाएं सवार थीं जिनमें से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हो गया। ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार एक खंभे से टकरा गई। आरोपी के खून के नमूनों में शराब के अंश नहीं मिले हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!