Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Jan, 2021 04:26 PM
भारत पाकिस्तान बार्डर को गलती से पार कर पाक अधिकृत कश्मीर गई महिला को सीमा पार से सुरक्षित वापस भेज दिया गया।
पुंछ: भारत पाकिस्तान बार्डर को गलती से पार कर पाक अधिकृत कश्मीर गई महिला को सीमा पार से सुरक्षित वापस भेज दिया गया। महिला को पीआके प्रशासन ने कागजी कार्रवाई के बाद भारतीय सेना को लौटा दिया। उसकी पहचान जरीना बी निवासी चीला डंगरी के तौर पर हुई है।
एसएसपी पुंछ रमेश कुमार ने बताया कि जरीना गलती से बार्डर पार कई गई थी। अक्सर दोनों तरफ से नारिक गलती से सीमा पार कर जाते हैं और उन्हें वापस भी लौटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि महिला वापस लौट आई है और कानूी कार्रवाई के बाद उसे उसके घरवालों को वापस लौटा दिया जाएगा।