पासवान के निधन से गरीब और दलित वर्ग ने बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी: राहुल

Edited By Yaspal,Updated: 08 Oct, 2020 10:25 PM

poor and dalit class lose political voice due to paswan s demise rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश के गरीब एवं दलित वर्ग ने अपनी बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार...

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश के गरीब एवं दलित वर्ग ने अपनी बुलंद राजनीतिक आवाज खो दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिजनों को मेरी संवेदनाएं।''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी मां के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।''

पार्टी के मुख्य पवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राम विलास पासवान जी के निधन से गहरा आघात लगा। देश की राजनीति में पासवान जी ने एक गहरी छाप छोड़ी और वंचित वर्गों की आवाज़ उठाई।'' उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार में सोनिया गांधी व डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ ग़रीबी उन्मूलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। भावभीनी श्रद्धांजलि।'' पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!