लॉकडाउन की आहट के बीच फिर लौटे “भगवान राम” टीवी पर हुई लोकप्रिय Ramayan की वापसी

Edited By vasudha,Updated: 15 Apr, 2021 04:28 PM

popular ramayan serial returns on tv

लॉकडाउन की आहट के बीच पौराणिक धारावाहिक “रामायण” एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी कर रहा है।अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी समेत कई दिग्गज स्टार्स से सजे धारावाहिक ''रामायण'' को इस बार स्टार भारत पर रिलीज किया जा रहा है। भगवान...

नेशनल डेस्क: लॉकडाउन की आहट के बीच पौराणिक धारावाहिक “रामायण”  एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी कर रहा है।अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी समेत कई दिग्गज स्टार्स से सजे धारावाहिक 'रामायण' को इस बार स्टार भारत पर रिलीज किया जा रहा है।  भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी।

PunjabKesari
काेरोना काल में भी लोगों ने घरों में बैठकर इस  धारावाहिक का लुत्फ उठाया था, इस सीरियल ने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। अब दोबारा यह शो ऑन होने जा रहा है।  लोगों में जहां रामायण को लेकर खुशी है तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन का डर भी  सताने लगा है। स्टार भारत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर लोगों को खुशखबरी देते हुए लिखा कि  'पावन हो जाएगा मन, जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन। देखिए #रामायण #ramayan हर शाम 7 बजे'।

PunjabKesari

याद हो कि 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान लोगों की भारी मांग पर रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” के प्रसारण को शुरू करने का फैसला लिया गया था। पिछले साल जैसे ही  “रामायण” का प्रसारण शुरू हुआ तो पूरा देश 'भगवान राम' के दर्शन के लिए टीवी के सामने बैठ गए थे। पिछली पीढ़ी के कई लोग दावा करते हैं जब रामायण शुरू होता था तो गलियां सूनी हो जाती थीं। देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के बाद वही दौर था। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है, गलिया सूनी हैं तो अचानक देश फिर से उसी दौर में लौट जाना चाहता है, जहां उसे मानसिक सुकून मिलता था। शायद यही वजह थी कि 'रामायण' को फिर से प्रसारित किया गया था।

PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!