मुख्य सचिव मामला: गिरफ्तार हुए विधायकों के दामन पहले से ही दागदार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 11:15 AM

prakash jarwal amanatullah aam aadmi party kumar vishwas

ऐसा नहीं है गिरफ्तार प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला के दामन पहले साफ रहे है। इससे पहले इन पर कई आरोप लगे है जिनके शिकायत पुलिस में दर्ज हैं। चूकि अबकी मामला मुख्य सचिव से जूड़ा था, इसलिए इनकी तत्काल गिरफ्तारी की गई। बताया जाता है कि अब दिल्ली पुलिस...

नई दिल्ली: (शाहरुख खान): ऐसा नहीं है गिरफ्तार प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला के दामन पहले साफ रहे है। इससे पहले इन पर कई आरोप लगे है जिनके शिकायत पुलिस में दर्ज हैं। चूकि अबकी मामला मुख्य सचिव से जूड़ा था, इसलिए इनकी तत्काल गिरफ्तारी की गई। बताया जाता है कि अब दिल्ली पुलिस पूर्व में हुए मामलों में भी इनके खिलाफ जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी।

प्रकाश जरवाल विधायक, देवली
आम आदमी पार्टी में सबसे कम उम्र 25 वर्ष के विधायक हैं प्रकाश जरवाल। वह देवली विधानसभा सीट से ‘आप’ की टिकट से चुनाव लड़े थे। आम आदमी पार्टी से जुडऩे से पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करते थे। नौकरी छोड़ वह जनलोकपाल आंदोलन से जुड़े और फिर आप के गठन के बाद उसमें सक्रिय हो गए। 

महिला से छेड़छाड़ में जेल
विधायक चुने जाने के बाद दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। प्रकाश जरवाल पिछले साल 21 जुलाई को  महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुके हैं। इसी महीने 6 तारीख को जरवाल की शादी हुई है।

अमानतुल्ला खान विधायक, ओखलाओखला 
विधानसभा सीट से विधायक अमानतुल्ला खान शुरू से ही विवादित विधायक रहे हैं। मेरठ के रहने वाले 44 वर्षीय अमानतुल्ला खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया से स्नातक की पढ़ाई की है। उसके बाद वह लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े और फिर ‘आप’ से जुड़ गए। ओखला विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मोहम्मद आसिफ खान को भारी मतों से हराकर वह विधायक बने। 

बदसलूकी
20 जुलाई 2016 में एक महिला ने अमानतुल्ला पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिसमें वह जेल भी गए। उसके बाद 18 अप्रैल 2017 को निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। तीन मई 2017 को पार्टी की संसदीय समिति की बैठक में आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के साथ अभद्रता की थी जिसपर काफी बवाल हुआ था। दिल्ली सरकार ने अमानतुल्ला को वक्फ बोर्ड का चेयरमैन भी बनाया था। लेकिन उपराज्यपाल द्वारा बोर्ड को भंग कर दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!