प्री-पोल सर्वेः राजस्थान में हो सकता है सत्ता परिवर्तन, देश में मोदी बरकरार

Edited By Yaspal,Updated: 02 Nov, 2018 10:26 AM

pre poll survey bjp may be out of power in rajasthan

5 राज्यों में चुनाव के साथ ही पूरे देश में चुनावी माहौल बनने लगा है। अलग-अलग चैनलों के चुनावी सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। देश की जनता का मूड अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा नीत...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स):  5 राज्यों में चुनाव के साथ ही पूरे देश में चुनावी माहौल बनने लगा है। अलग-अलग चैनलों के चुनावी सर्वेक्षण के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। देश की जनता का मूड अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा नीत एन.डी.ए. पक्ष में है। देश की सबसे अधिक संसदीय सीट वाले उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन हुआ तो परिणाम अलग होंगे, अन्यथा प्रदेश में एक बार फिर भाजपा 2014 के नतीजे को दोहरा सकती है। ऐसी ही कुछ स्थितियां महाराष्ट्र की भी हैं। स्थानीय दलों से गठबंधन होने तथा न होने का चुनावी परिणाम पर काफी असर होगा। यद्यपि दक्षिण भारत में भाजपा को कोई खास सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह पश्चिम बंगाल और बिहार में काफी अच्छी स्थिति में है।
PunjabKesari

NDTV सर्वे
इंडिया टी.वी.-सी.एन.एक्स. ने राजस्थान पर जारी चुनावी सर्वे के अनुसार वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। इस चुनाव पूर्व सर्वेक्षण का प्रसारण वीरवार शाम इंडिया टी.वी. पर किया गया। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, कुल 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बी.जे.पी. 70 से 80 सीटें जीत सकती है। बहुजन समाज पार्टी 1 से 3 सीट जीतने में सफल हो सकती है, जबकि अन्य 7 से 9 सीटें जीतने में कामयाब हो सकते हैं। अन्य में जाट नेता हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी, घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी और निर्दलीय शामिल हैं। राजस्थान में 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बी.जे.पी. ने 163 सीटें जीती थी। कांग्रेस को 21, बी.एस.पी.को 3 और अन्य को 13 सीटें मिली थीं। 
PunjabKesari

ABP सर्वे
ए.बी.पी. ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को 2019 में होने वाले आम चुनाव का सेमीफाइनल माना है। एक ओर भाजपा नीत एन.डी.ए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सत्ता में लौटने की पुरजोर कोशिश में है, वहीं कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां बी.जे.पी. को सत्ता से किसी भी हाल में बेदखल करने के लिए कमर कस रही हैं। सी वोटर सर्वे के मुताबिक, आज यदि लोकसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा फिर से बहुमत हासिल करने की स्थिति में आ सकती है। लेकिन यह क्षेत्रीय दलों के गठबंधन की स्थितियों पर भी बहुत कुछ निर्भर होगा।  राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से अभी चुनाव होने पर बी.जे.पी. को 17 तथा कांग्रेस 8 सीट हासिल हो सकती हैं। सर्वे के अनुसार, यदि आज चुनाव हुए तो एन.डी.ए. को एक बार फिर से बढ़त मिलती दिख रही है। पूरे देश में एन.डी.ए. को 300 सीटें मिल सकती हैं। जबकि यू.पी.ए. को मात्र 116 सीटें ही मिलती दिख रही हैं।

PunjabKesari

TIMES NOW सर्वे
टाइम्स नाऊ ने राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के चुनावी सर्वे में राजस्थान में जहां कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है, वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा सत्ता में बनी रह सकती है। ओपिनियन पोल के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस को 115 सीटें, भाजपा को 75 तथा अन्य को 10 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौथी बार सत्ता में वापस आ सकते हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा को सर्वे के अनुसार 142 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस 77 सीटों तक सिमट सकती है, जबकि 11 सीटें अन्य दलों व निर्दलीय सदस्यों को मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ रमन सिंह सरकार के पक्ष में सर्वे के अनुसार जनता का मूड बना हुआ है। जनमत सर्वे के अनुसार, भाजपा को छत्तीसगढ़ में 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 33 सीटें व अन्य को 20 सीटें मिल सकती हैं।
PunjabKesari

कांग्रेस को 43.5 फीसदी वोट मिलने के आसार 
2013 के विधानसभा चुनावों में बी.जे.पी. को 45.17 फीसदी वोट मिले थे और कांग्रेस को 33.07 फीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा था। इस ओपिनियन पोल के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि कांग्रेस के वोट प्रतिशत में इस बार 10.43 फीसदी का इजाफा हो रहा है, जबकि बी.जे.पी. के वोट प्रतिशत में 4.8 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!