स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोलीं ममता बनर्जी, लोकतंत्र भारत की बेशकीमती धरोहर

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Aug, 2019 08:13 AM

precious heritage of democracy india

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र भारत की ‘बेशकीमती धरोहर'' है और लोगों को देश को नहीं बांटने का संकल्प लेना चाहिए। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ममता ने बुधवार देर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र भारत की ‘बेशकीमती धरोहर' है और लोगों को देश को नहीं बांटने का संकल्प लेना चाहिए। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ममता ने बुधवार देर रात अपने आवास के निकट आयोजित एक कार्यक्रम में झंडा फहराया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने देश और देशवासियों एवं महिलाओं को सलाम करती हूं। लोकतंत्र हमारी सबसे कीमती धरोहर है।

 

आइए आज हम देश को नहीं बांटने की शपथ लेते हैं। हमें भारत को एकजुट करना है।'' ममता ने कहा, ‘‘जाति या वर्ण से इतर हम सब एक भारत हैं। धर्मनिरपेक्षता हमारी एक राष्ट्र के रूप में पहचान बनाती है और एकजुट करती है।'' उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को राजनीतिक, आर्थिक स्वतंत्रता के साथ अभिव्यक्ति की आजादी के लिए प्रयास करना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!