Edited By ,Updated: 13 Mar, 2017 11:37 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनायें दी। श्री मोदी ने आज ट्वीट कर होली ...
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनायें दी। श्री मोदी ने आज ट्वीट कर होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा‘‘होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार आपके जीवन में खुशी और उत्साह लाए।‘‘ श्री मोदी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कल यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए देशवासियों को होली की शुभकामनएं दी थी। उन्होंने कहा, हमारा प्रत्येक त्योहार हमें बुराई को परास्त करके आगे बढ़ने का संदेश देते हैं और होली के पर्व पर भी हमें बुराई को परास्त करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।