भाजपा नेताओं को मिजोरम, ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया

Edited By Yaspal,Updated: 26 May, 2018 05:22 AM

president appoints governor of odisha and mizoram

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को दो राज्यों के राज्पाल की नियुक्ति की, जिनमें प्रोफेसर गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः भाजपा नेता गणेशी लाल और कुम्मानम राजशेखरन को ओडिशा और मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर गणेशी लाल ओडिशा के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। वरिष्ठ नगा नेता एस सी जमीर के अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद मार्च से यह पद खाली पड़ा था। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

लाल हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख हैं। भारत के राष्ट्रपति को प्रो . गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन से वह कार्यभार संभालेंगे।’’ दूसरे आदेश में राष्ट्रपति ने केरल भाजपा के प्रमुख कुम्मानम राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है।

वह लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 28 मई 2018 को पूरा हो रहा है। राजशेखरन (65) ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ‘प्रचारक’ बनने के लिए अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। उन्हें 2015 में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!