राष्ट्रपति चुनावः असम, मेघालय, उड़ीसा समेत कई राज्यों में विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विपक्ष को झटका

Edited By Yaspal,Updated: 18 Jul, 2022 05:03 PM

presidential election mlas cross voting in many states including assam

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार यानी 18 जुलाई को मतदान हुआ। सासंदों ने दिल्ली स्थित संसद भवन में और विधायकों ने अपने अपने राज्यों की विधानसभा में मतदान किया। 21 जुलाई को परिणाम घोषित को जाएंगे।

नेशनल डेस्कः देश के अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार यानी 18 जुलाई को मतदान हुआ। सासंदों ने दिल्ली स्थित संसद भवन में और विधायकों ने अपने अपने राज्यों की विधानसभा में मतदान किया। 21 जुलाई को परिणाम घोषित को जाएंगे। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू प्रत्याशी हैं। वहीं, विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं।

मतदान के बीच कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग की खबर आ रही है। ख़बरों के अनुसार कई राज्यों में विपक्षी दलों के विधायकों ने NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि, "मैं कांग्रेस का विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।"

इसके साथ ही असम से AIDUF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि असम में कांग्रेस के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन के अनुसार, कांग्रेस ने रविवार को बैठक बुलाई थी। लेकिन इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद आपको नंबर पता चल जाएगा। 

वहीं इससे पहले गुजरात के कुटियाना विधानसभा से NCP विधायक कांधल एस जडेजा ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करने की बात कही है। विधानसभा में मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने NDA के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!