राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा उद्धव ठाकरे गुट, संजय राउत की एक न चली

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Jul, 2022 11:42 AM

presidential election shivsena will support draupadi murmu

देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियं जोरों पर हैं। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन के लिए सत्ता और विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं।

नेशनल डेस्क: देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियं जोरों पर हैं। राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन के लिए सत्ता और विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसी बीच बड़ी खबर है कि उद्धव ठाकरे गुट ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है। उद्धव गुट के अधिकांश सांसद द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के पक्ष में हैं। सोमवार को उद्धव ठाकरे की बुलाई बैठक में इस पर मंथ हुआ था। हालांकि सभी सांसद बैठक में नहीं पहुंचे थे।

 

बैठक में मौजूद सांसदों ने एक स्वर में कहा था कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए।  इस मामले में संजय राउत पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए। बैठक में एक मात्र राउत ही थे जिन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन की बात कही।

 

बैठक में राउत की एक न चली और उद्धव ने अपने सांसदों की राय पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की बात कही। इसके बाद संजय राउत ने कहा था कि यह समर्थन भाजपा का नहीं है बल्कि द्रौपदी मुर्मू का जो देश की राष्ट्रपित होंगी न कि किसी एक पार्टी की। इसी बीच खबर है कि शिवसेना सांसदों में संजय राउत की गैर जरूरी बयानबाजी का भी विरोध हो रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!