राष्ट्रपति चुनावः यशवंत सिन्हा केरल से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

Edited By Pardeep,Updated: 29 Jun, 2022 03:13 AM

presidential election yashwant sinha will start campaigning from kerala

राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने चुनाव अभियान की शुरुआत केरल से करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने हवाई अड्डे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

तिरुवनंतपुरमः राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने चुनाव अभियान की शुरुआत केरल से करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने हवाई अड्डे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून को केरल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।   

बता दें  देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। सत्ताधारी एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इनके अलावा 54 अन्य लोगों ने भी नामांकन किया है। हालांकि, पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने के कारण 54 अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो सकते हैं। यानी, मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है। सोमवार को यशवंत सिन्हा विपक्ष के कई नेताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे। इसके दो दिन पहले द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के नेताओं के साथ नामांकन किया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!