'भारत का गौरव' पीवी सिंधु को सलाम, बैडमिंटन स्टार को देश भर से कुछ इस तरह मिली बधाई

Edited By vasudha,Updated: 02 Aug, 2021 09:03 AM

pride of india salute to pv sindhu

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु  ने अपनी जीत से भारत का गौरव बढ़ा दिया है।  रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधूचीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और...

नेशनल डेस्क:  बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु  ने अपनी जीत से भारत का गौरव बढ़ा दिया है।  रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधूचीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।उनकी इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम दिग्गजों ने बधाई दी। 

PunjabKesari
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 
पीवी सिंधू दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता के नये मापदंड बना दिये। भारत को गौरवान्वित करने के लिये उन्हें मेरी बधाई। ’

 

उप राष्ट्रपति एम वैंकया नायडू 
तोक्यो ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन से प्रत्येक भारतीयों को उनकी उपलब्धि पर गर्व हैं। मेरी तरफ से उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी
 पीवी सिंधू हम सभी आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं। तोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। ’’


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
स्मैशिंग जीत पीवी सिंधू, मैच में आपका दबदबा रहा और आपने इतिहास रच दिया। दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारत को आप पर गर्व है, आपकी स्वदेश वापसी का इंतजार। आपने कर दिखाया। ’’

PunjabKesari

गृहमंत्री अमित शाह 
बहुत बढ़िया खेलीं पीवी सिंधू। आपने फिर से खेल के प्रति अपनी अद्वीतीय प्रतिबद्धता और समर्पण को साबित किया। आप ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहें। हमें आपकी शानदार उपलब्धि पर गर्व है। ’’

 

PunjabKesari

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 
2016 (रजत) और 2020 (कांस्य) भारत के लिये दो ओलंपिक पदक जीतने की क्या शानदार उपलब्धि पी वी सिंधू। आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया। भारत के व्यक्तिगत स्पर्धा के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो पीवी सिंधू। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया। ’’


शीर्ष पहलवान और ओलंपिक पदक के दावेदार बजरंग पूनिया
इतिहास रचा गया, पीवी सिंधू ने भारत के लिये लगातार ओलंपिक पदक जीते। उन्होंने कांस्य पदक जीता। ’’

PunjabKesari

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 
ईसाई मुस्लिम सिख हिंदू, सबको जोड़े पीवी सिंधू। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी। कांस्य पदक के लिये बधाई। ’’

 

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 
शानदार सिंधू। दो ओलंपिक, दो पदक। आपने देश को गौरवान्वित किया। पीवी सिंधू को इस शानदार जीत के लिये बधाई। ’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!