Edited By shukdev,Updated: 23 Dec, 2018 10:38 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में आई सुनामी में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और कहा कि भारत राहत कार्य में अपने पड़ोसी राष्ट्र की मदद करने को तैयार है। ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद इंडोनेशिया के सुंदा जलडमरु मध्य के आसपास के...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में आई सुनामी में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और कहा कि भारत राहत कार्य में अपने पड़ोसी राष्ट्र की मदद करने को तैयार है। ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद इंडोनेशिया के सुंदा जलडमरु मध्य के आसपास के समुद्र तट पर आई सुनामी में कम से कम 222 लोगों की जान चली गई जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘इंडोनेशिया में सुनामी से जान के नुकसान और तबाही से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं। भारत अपने नौवहन पड़ोसी और मित्र की राहत कार्य में सहायता करने के लिए तैयार है।’