Edited By kamal,Updated: 20 May, 2018 06:39 PM
जिला जेल में बंद एक कैदी ने पानी की टंकी पर चढ़कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। दरअसल श्यामवीर सखवार पिछले दो महीने से अम्बाह उप जेल में मारपीट के आरोप में बंद था। जहां उसने अज्ञात कारणों...
मुरैना : जिला जेल में बंद एक कैदी ने पानी की टंकी पर चढ़कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। दरअसल श्यामवीर सखवार पिछले दो महीने से अम्बाह उप जेल में मारपीट के आरोप में बंद था। जहां उसने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
वहीं, कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जेलर पिछले एक महीने से पैसों के लिए श्यामवीर को प्रताड़ित कर रहा था और पैसे न देने की वजह से जेलर ने ही हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। परिजनों का आरोप है कि हमें इसकी सूचना भी बहुत देरी से दी गई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आई।