लॉकडाउन में फसे 6 पालतू जानवरों के​ लिए प्राइवेट जेट बुक, खर्च होंगे करीब 10 लाख रुपए

Edited By vasudha,Updated: 06 Jun, 2020 12:49 PM

private jet book for 6 animals

लॉकडाउन से थमी दुनिया एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। लॉकडाउन के चलते अलग अलग राज्यों में फसे लोग अब अपने घर वापस लौट रहे हैं। इसी बीच छह पालतू जानवर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्हे दिल्ली से मुंबई वापस लाने के लिए प्राइवेट जेट बुक किया गया है,...

नेशनल डेस्क: लॉकडाउन से थमी दुनिया एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। लॉकडाउन के चलते अलग अलग राज्यों में फसे लोग अब अपने घर वापस लौट रहे हैं। इसी बीच छह पालतू जानवर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्हे दिल्ली से मुंबई वापस लाने के लिए प्राइवेट जेट बुक किया गया है, जिसमें सिर्फ वो ही यात्रा करेंगे। 

 

खबरों के अनुसार साइबर सिक्यॉरिटी रिसर्चर दीपिका सिंह ने दिल्ली में फंसे पालतू जानवरों को मुंबई लाने के लिए स्पेशल 6 सीटर प्राइवेट जेट बुक किया है, जिसके लिए 9 लाख रुपए से अधिक की कीमत चुकाई गई है। दीपिका ने इसके पीछे की वजह भी बताई है जो काफी दिलचस्प है। दरअसन उन्होंने जब प्राइवेट जेट बुक किया तो रिश्तेदारों ने पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में दीपिका ने फैसला लिया कि वह कुत्तों के लिए अलग जेट बुक करवाएगी। 

 

दीपिका ने बताया कि यह जेट पालतू कुत्तों, चिड़ियों, बिल्लियों आदि के लिए हो जोकि लॉकडाउन में फंस गए हैं। इस विमान की कुल कीमत 9.06 लाख रुपए थी, यानि हर सीट के लिए तकरीबन 1.6 लाख रुपए एक व्यक्ति को उसके पालतू जानवरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए खर्च करने पड़े। 

 

छह सीटों वाले विमान के लिए दीपिका ने निजी जेट कपंनी एक्रीशन एविएशन से संपर्क किया है। हालांकि अभी तक 4 लोगों ने ही पालतू जानवर को घर लाने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। दो और का उन्हे इंतजार है। वहीं एक्रेशन एविएशन के मालिक राहुल मुच्छाल ने बताया कि विमान में कोरोना को लेकर जरूरी ऐहतियात बरते जाएंगे, सभी पालतू जानवरों का तापमान चेक किया जाएगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। विमान में यात्रा के दौरान ये पालतू एक पिंजड़े में यात्रा करेंगे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!