Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 06:58 PM
वैलेंटाइन डे से पहले एक लड़की ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उसका एक वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें वह आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस खास अंदाज ने लाखो युवाओं का दिल जीत लिया। एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 1 मिलियन से...
नेशनल डेस्क: वैलेंटाइन डे से पहले एक लड़की ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उसका एक वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें वह आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस खास अंदाज ने लाखो युवाओं का दिल जीत लिया लेकिन कई लोग उसे 'बेवफा' भी बता रहे हैं।
दरअसल एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' में डेब्यू करने जा रही है। उनकी फिल्म का एक सीन इन दिनों काफी वायरल हो गया। देखते ही देखते यह टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस एक्ट्रेस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। ट्विटर पर भी #PriyaPrakashVarrier खूब ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोगों ने तो नोटों पर लिखा दिया कि प्रिया प्रकाश बेवफा है। जिनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।